फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bank sent home to bring Aadhaar card, on the way the businessman's bag of money was taken away by bike rider

MP News: बैंक ने आधार कार्ड लाने घर भेजा, रास्ते में कारोबारी का पैसों का थैला बाइक सवार ले उड़े

Thu, 01 Jun 2023 02:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Jun 2023 02:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उमरिया में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। एक कारोबारी पैसे जमा करने बैंक गया था। वहां आधार और पैन कार्ड लाने उसे घर भेजा तो रास्ते में बाइक सवारों ने उसे लूट लिया। 
 

विज्ञापन
Bank sent home to bring Aadhaar card, on the way the businessman's bag of money was taken away by bike rider
मुंगेर में अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित शान्ति मार्ग पर दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। एक कारोबारी एक लाख रुपये का थैला लेकर बैंक पहुंचा था। बैंक ने पैसे जमा करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड मांगा। जब कारोबारी यह कार्ड लेने घर जा रहा था तो रास्ते में उसके साथ लूट हो गई। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी शारदा प्रसाद तोमर एक लाख रुपये लेकर बैंक पहुंचे थे। बिना पैन कार्ड और आधार कार्ड के बैंक ने पैसे जमा करने से इनकार कर दिया। साफ कहा कि आधार कार्ड और पैन कार्ड लाओ, तब पैसा जमा होगा। तोमर वहां से घर के लिए रवाना हुए। इस बीच बाइक सवार दो लोगों ने रैकी की और शांति मार्ग पर मौका देखकर थैला छीनकर भाग गए। पीड़ित पीछे दौड़ा लेकिन बाइक सवार तेजी से फरार हो गए। उमरिया कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उसके आधार पर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


पहला मामला नहीं
यह ऐसी कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सराफा व्यापारी का जेवरातों से भरा बैग कार से लेकर अज्ञात लोग भाग चुके हैं। हालांकि, पुलिस उन तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed