फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists were thrilled to see tiger Chhota Bheem photo went viral on social media

Bandhavgarh Tiger Reserve: छोटा भीम की मदमस्त चाल देख रोमांचित हुए पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ छोटा भीम की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। छोटा भीम अक्सर पर्यटकों को मस्त चाल में जंगल में घूमता नजर आता है।

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists were thrilled to see tiger Chhota Bheem photo went viral on social media
छोटा भीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व साल भर बाघों से गुलजार रहता है। अक्सर यहां से बाघों के खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। बाघों के रोमांचक नजारे देखकर पर्यटक भी रोमांचित हो उठते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोटा भीम नाम का बाघ लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, उसकी मदमस्त चाल से पर्यटक उसके दीवाने हो रहे हैं। जब भी पर्यटक जाते हैं, तो उन्हें छोटा भीम जरूर दिखाई देता है। उसकी मदमस्त चाल को पर्यटक अपने कैमरे में उसे कैद करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां मस्त चाल से छोटा भीम दो पेड़ों के बीच एक कच्चे रास्ते पर चलता हुआ नजर आ रहा है। छोटे भीम की फोटो किसी पर्यटक के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed