फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh National Park Rare species of cat seen in Bandhavgarh know the specialty of Rusty Spotted Cat

Bandhavgarh National Park: बांधवगढ़ में दिखी दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, जानिए रस्टी स्पॉटेड कैट की विशेषता

Sun, 13 Nov 2022 02:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 02:21 PM IST
सार

दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली 'रस्टी स्पॉटेड कैट' भारत के दक्षिणी वन्य क्षेत्रों से लेकर श्रीलंका और नेपाल तक पाई जाती थी। इसकी संख्या लगातार घटने से इसे विलुप्त श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
Bandhavgarh National Park Rare species of cat seen in Bandhavgarh know the specialty of Rusty Spotted Cat
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिली दुर्लभ बिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में हाथी कैम्प से करीब तीन सौ मीटर पहले दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली 'रस्टी स्पॉटेड कैट' नजर आई है।  पर्यटक चेतन घारपूरे ने छह नवंबर की सुबह दुर्लभ प्रजाति की इस बिल्ली को कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि बिल्ली की यह प्रजाति बांधवगढ़ में पहली बार देखी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले यह बिल्ली सीधी के संजय डुबरी टाइगर रिजर्व के एक कैमरे में ट्रैप हुई थी। पन्ना टाइगर रिजर्व में भी नाइट सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस प्रजाति की बिल्ली को देखा था। इसके शरीर पर मटमैले रंग के धब्बों के कारण इसे रस्टी स्पॉटेड कैट कहा जाता है। यह मूलतः भारत के दक्षिणी वन्य क्षेत्रों से लेकर श्रीलंका और नेपाल तक पाई जाती थी। अब लगातार इसकी संख्या घटने से इसे विलुप्त श्रेणी में मान लिया गया है।
विज्ञापन


पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ जेएस चौहान ने बताया कि  रस्टी स्पॉटेड कैट को विलुप्तता के मामले में शेड्यूल एक में रखा गया है। बिल्ली परिवार में बाघ सबसे बड़ा और ताकतवर मेम्बर है, तो रस्टी स्पॉटेड कैट सबसे छोटी है। इसकी उपलब्धता इस बात का परिचायक है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का ईकोसिस्टम बहुत ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रस्टी स्पॉटेड कैट' की विशेषताएं
 इस दुर्लभ बिल्ली के भूरे फर पर कत्थई-भूरे लाल रंग के धब्बे और बादामी रंग की लकीरें होती हैं। इसकी आंखों के ऊपर चार काली रेखाएं होती हैं, जिनमें से दो गर्दन के ऊपर तक फैली होती हैं। सिर के दोनों तरफ छह गहरे रंग कि धारियां होती हैं जो गालों और माथे तक फैलती जाती हैं। इसकी ठुड्डी, गला, पैरों का अंदरूनी भाग और पेट मुख्यतः सफेद होते हैं, या हो सकता है। जिस पर छोटे भूरे धब्बे होते हैं। इसके पंजे और पूंछ एक समान लाल भूरे रंग के होते हैं।


जंगली बिल्ली की सबसे छोटी प्रजाति है
रस्टी स्पॉटेड कैट की लंबाई 14 से 19 इंच तक होती है, जबकि अधिकतम ऊंचाई 11 इंच तक हो सकती है। वहीं, पूर्ण वयस्क बिल्ली 14 से 19 इंच तक लंबी व साढ़े पांच से साढ़े 11 इंच तक ऊंची हो सकती है। यह जंगली बिल्ली की सबसे छोटी प्रजाति है। इसका अधिकतम वजन एक किलो तक हो सकता है। यह लेपर्ड जैसे ही शर्मीली होती हैं। और रात्रिचर भी। यब अक्सर रात को ही शिकार के लिए निकलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed