{"_id":"677a75bb0f8e34d2290c37a3","slug":"motorcycle-burnt-to-ashes-after-colliding-with-truck-balaghat-news-c-1-1-noi1229-2488801-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटने के बाद बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटने के बाद बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, चालक गिरफ्तार
Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
बालाघाट ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
सार
बालाघाट जिले में रविवार को एक ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घसीटी गई और अलग होते ही उसमें आग लग गई। बाइक पर सवार दंपत्ति और उनका बच्चा सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर घिसटती हुई चली गई। इसके बाद बाइक में आग लग गयी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती अपने बच्चे सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान पन नहीं बनी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान से भरा ट्रक परसवाड़ा से लामता की तरफ जा रहा था। पुरषोत्तम राहंगडाले निवासी ग्राम खरपड़िया निवासी पत्नी व बच्चे के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर बालाघाट से वापस घर लौट रहा था। रविवार की दोपहर रंगो पाठ घाटी के समीप धान से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल सवार दंपती और उनका बच्चा सड़क में गिर गया। मोटर साइकिल ट्रक में फंसकर घसीटते हुए कुछ दूर तक गयी और अलग होते ही उसमें आग लग गई। आग के कारण मोटर साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। इस घटना में दंपती व उनके बच्चे को मामूली चोट आई हैं।
घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया था। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर तत्काल सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। लापता पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी कर ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मोटर साइकिल सवार परिवार किसी गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।