फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Naxalites set fire to Tendupatta collection center, left a letter - the same will happen to the contractor-manager who took the help of the police

Balaghat: नक्सलियों ने तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्र में लगाई आग, पत्र छोड़ा- पुलिस की मदद लेने वाले ठेकेदार-मैनेजर का यही हाल होगा

Mon, 23 May 2022 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 09:14 PM IST
सार

नक्सलियों ने तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्र में आग लगा दी। घटनास्थल से लाल स्याही में लिखा हुआ एक पर्चा भी पाया गया। इसमें लिखा था कि पुलिस प्रशासन की मदद लेकर तेंदुपत्ता संग्रहण करने वाले ठेकेदारों एवं मैनेजर का परिणाम। पत्र के अंत में नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Balaghat: Naxalites set fire to Tendupatta collection center, left a letter - the same will happen to the contractor-manager who took the help of the police
घटनास्थल से लाल स्याही में लिखा हुआ एक पर्चा भी पाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बालाघाट जिले में नक्सलवादी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में नक्सलियों ने तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्र में आग लगा दी। नक्सलियों ने एक पत्र भी छोड़ा है। इसमें लाल स्याही से लिखा है कि पुलिस की मदद से तेंदुपत्ता का संग्रहण करने वाले ठेकेदार व मैनेजर का यही हाल होगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बीती रात बालाघाट जिले के लांजी तहसील में नक्सलियों ने दक्षिण वन मंडल सामान्य के अंतर्गत दडकसा, बिलाल कसा तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र में रखे लगभग 325 मानक बोरा तेंदुपत्ता में आग लगा दी। उपवन मंडल अधिकारी राजा खरे ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
घटनास्थल से लाल स्याही में लिखा हुआ एक पर्चा भी पाया गया। इसमें लिखा था कि पुलिस प्रशासन की मदद लेकर तेंदुपत्ता संग्रहण करने वाले ठेकेदारों एवं मैनेजर का परिणाम। तेंदुपत्ता मजदूरों की मांग पूरी नहीं होने का नतीजा तेंदुपत्ता फड़ी जला दिए हैं। तेंदुपत्ता मजदूरों की मांग प्रति सैकड़ा 600 रुपये तथा फड़ी मुंशी चपरासी का 25000 रुपये नहीं दिए उसके अलावा अन्य मांगें भी पूरी नहीं होने के कारण से यही परिणाम है तेंदुपत्ता ठेकेदार का। पत्र के अंत में नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही नक्सलियों ने मुखबिरी के शक पर एक फॉरेस्ट गार्ड की हत्या कर दी थी। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में दहशत है और तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य बंद है। पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार घटना को अंजाम देने पहुंची टीम में आठ से दस हथियारबंद नक्सली थे, जिसमें महिला भी शामिल थी।

 
बालाघाट एसपी सौरभ सुमन ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण गत कुछ सालों से नक्सलियों को तेंदुपत्ता ठेकेदारों से मिलने वाली वसूली राशि में कमी आई है। इस साल भी तेंदुपत्ता ठेकेदारों से नक्सली वसूली नहीं कर पा रहे है। बौखलाहट में उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed