फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Man Arrested for Allegedly Killing Partner After Marriage Refusal; Postmortem Confirms Strangulation

बालाघाट: शादी से किया तो प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी, पोस्टमार्टम से खुला राज

Mon, 02 Nov 2026 10:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

बोदलकसा जंगल में प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दो साल से प्रेम संबंध में रहे दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Balaghat: Man Arrested for Allegedly Killing Partner After Marriage Refusal; Postmortem Confirms Strangulation
शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर की हत्या

विस्तार

शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आकाश बाघमारे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से बाइक, मोबाइल और रस्सी जब्त की है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत शर्मा ने मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


दो साल से था प्रेम संबंध
पुलिस के मुताबिक बालाघाट के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली साक्षी डोहरे और आकाश के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। साक्षी रामपायली थाना क्षेत्र के लिंगमारा की रहने वाली थी, जबकि आकाश तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गोरेघाट का निवासी है। गत 29 अक्तूबर को आकाश, साक्षी को घुमाने के बहाने रामपायली के बोदलकसा जंगल ले गया। पुलिस के अनुसार साक्षी के शादी से इंकार करने पर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद वह शव के पास ही बैठा रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: आईएसबीटी बना ड्रग तस्करों का ठिकाना, डीआरआई ने दिल्ली से आए 2 तस्करों से पकड़ी 4.32 किलो एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। आरोपी आकाश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए गया था। जब वह वापस लौटा तो साक्षी फांसी पर लटकी मिली और उसने उसे बचाने के लिए नीचे उतारा। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद कड़ाई से की गई पूछताछ में आकाश ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed