फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baby girl born in the middle of the road, in Rajgarh

MP News: बीच सड़क पर जन्मी बच्ची, राजगढ़ में महिलाओं ने त्रिपाल लगाकर कराई डिलीवरी

Fri, 16 Dec 2022 04:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 04:43 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में एक गर्भवती को बीच सड़क पर बच्ची को जन्म देना पड़ा। कुछ महिलाओं ने त्रिपाल लगाकर आड़ की, फिर प्रसव कराया। बाद में जज्जा-बच्चा को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Baby girl born in the middle of the road, in Rajgarh
राजगढ़ में सड़क पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक गर्भवती को बीच सड़क पर बच्ची को जन्म देना पड़ा। कुछ महिलाओं ने त्रिपाल लगाकर आड़ की, फिर प्रसव कराया। हालांकि समय से करीब दो माह पहले ही बच्ची का जन्म हुआ है। बाद में जज्जा-बच्चा को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर चिकित्सक का कहना है कि महिला सोनोग्राफी के लिए आई थी, पर बिना बताए चली गई। जांच करवाने के लिए इंतजार करती तो ये स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर का है। बताया जा रहा है कि महिला चंदा शाक्यवार सात महीने गर्भवती थी। शुक्रवार को वह सोनोग्राफी के लिए सिविल अस्पताल आई थी। परिजनों ने बताया कि लाइट नहीं होने से इंतजार करना पड़ रहा था। तभी चंदा को दर्द होने लगा। इस पर महिला सास के साथ बिना किसी को बताए घर चली गई। रास्ते में दर्द बढ़ गया। पीपल चौराहे के समीप राजगढ़ रोड पर बीच सड़क पर चंदा ने बच्ची को जन्म दिया। 
विज्ञापन


एक परिजन ने बताया कि चंदा ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया है। बच्ची सड़क पर लटक गई थी। तभी रास्ते में अन्य महिलाओं ने यहां-वहां से त्रिपाल जुटाई और आड़ करके बच्ची का नाल काटा। तब तक किसी ने एंबलेंस को खबर दी गई। एंबुलेंस से नवजात और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर डॉक्टर ने बताया कि महिला बिना बताए चली गई थी। उसने हमारे किसी स्टाफ को तकलीफ की जानकारी नहीं दी। सोनोग्राफी के लिए थोड़ा समय लगता है। अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था भी है। स्टाफ ने महिला का नंबर आने पर उसे आवाज भी लगाई पर जब तक वह जा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed