फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ayodhya Ram Mandir: Lord Ram's figure made with flowers, faith in the devotees gathered for consecration

Ayodhya Ram Mandir: फूलों से बनाई भगवान राम की आकृति, प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भक्तों में उमड़ी आस्था

Mon, 22 Jan 2024 11:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:43 AM IST
सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा के छापाखाना में श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अनूठे अंदाज में भक्तों ने अपनी आस्था व्यक्त की है। यहां 51 किलो फूलों से भगवान की सुंदर कलाकृति बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है। यहां रोजाना इस कलाकृति को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Lord Ram's figure made with flowers, faith in the devotees gathered for consecration
भगवान की सुंदर कलाकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छापाखाना के भक्तों का कहना है कि उन्होंने भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर यह सुंदर कलाकृति बनाई है। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छिंदवाड़ा के हर मठ और मंदिर में खुशियां मनाई जा रही हैं। भजन कीर्तन, रामायण, राम नाम जप किए जा रहे हैं। वहीं एक कलाकार ने 51 किलो रंग-बिरंगे फूलों से भगवान राम की रंगोली उकेरी है। जिसे देखने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


छापाखाना के साईनाथ मंडल से जुड़े रंगोली कलाकार रजत गढेवाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर हमारे लिए गर्व का विषय है। 500 वर्ष बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे। यह पल हम सबके अविस्मरणीय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह पल देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर हमने मिलकर 51 किलो फूलों से रंगोली बनाई है। उन्होंने फूलों से रंगोली बनाने का कारण बताया कि भगवान राम फूलों की तरह कोमल हैं, फूलों की तरह सुंदर हैं हमारे आराध्य हैं इसलिए फूलों से रंगोली बनाई गई है। बहरहाल रंगोली देखने रामलला के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed