फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   at the age of 42 woman gave birth to her 15th child

एमपी अजब हैः 42 साल की उम्र में 15वां बच्चा

Fri, 09 Aug 2013 01:57 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
at the age of 42 woman gave birth to her 15th child

हो सकता है यह खबर पढ़ने के साथ आपके दिमाग में परिवार नियोजन के बजाए

विज्ञापन
परिवार अनियोजन शब्द कौंध जाए। दरअसल इंदौर में एक 42 वर्षीय महिला ने 15वें बच्चे को जन्म दिया है।

42 वर्षीय महिला ने शहर के एमवायएच में 15वें बच्चे को जन्म दिया, हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला की शादी को 22 साल हो चुके हैं। एक साल पहले ही उसकी 8 साल की बेटी की मौत हो चुकी है।


घटना ने प्रदेश में परिवार नियोजन की योजनाओं को लेकर शासन द्वारा किए जा रहे तमाम दावों की पोल खोल दी है।

खरगौन जिले के ग्राम अंबाखे़डा की रहने वाली बदीबाई को बुधवार देर रात उसका पति एमवायएच लेकर पहुंचा। महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया।

विभागाध्यक्ष डॉ.लक्ष्मी मारू ने बताया कि महिला का यह 15वां प्रसव है। इसके पहले के सभी प्रसव खरगोन जिले के विभिन्न अस्पतालों में हुए।

उन्होंने बताया कि 22 साल की शादी में 15 बच्चों को जन्म देने की वजह से महिला बहुत कमजोर हो गई है। उसके शरीर में खून की बहुत कमी है। डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि वह खेती-मजदूरी करता है। फिलहाल उसके 9 बच्चे जिंदा हैं। इनमें 3 लड़कियां और 6 लड़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed