फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   at gwalior shelter home, after the ration the medicines are over kids are eating food from donation

ग्वालियर के शेल्टर होम में राशन के बाद दवाएं भी खत्म, दान के भोजन से पेट भर रहे मंदबुद्धि बच्चे

Thu, 27 Sep 2018 01:31 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
at gwalior shelter home, after the ration the medicines are over kids are eating food from donation
शेल्टर होम

विदेशी फंड से चल रहे स्नेहालय शेल्टर होम में पिछले एक सप्ताह से 48 मंदबुद्धि बच्चे तीन सुरक्षाकर्मी और एक आया के भरोसे रह रहे हैं। जिला प्रशासन के आला अफसरों के पास इन बच्चों की सुध लेने का समय ही नहीं है।

विज्ञापन


हालत यह है कि अब यहां राशन खत्म होने की कगार पर है और बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। बच्चों की हालत पर तरस आने पर एक सामाजिक संगठन ने बुधवार को पराठे, आलू की सब्जी और दाल दान में दी है।
विज्ञापन


वहीं देर शाम मानसिक आरोग्यशाला से जरूरी दवाइयां भेजी गईं। इस शेल्टर होम में एक मूक-बधिर महिला के साथ चौकीदार द्वारा दुष्कर्म करने और संचालक द्वारा उसक गर्भपात कर भ्रूण जला देने का मामला पिछले सप्ताह उजागर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में संचालक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन के अफसरों ने यहां रह रहे मंदबुद्धि बच्चों की परवरिश के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए।

संचालक बीके शर्मा के बाद उनकी पत्नी भावना शर्मा ही शेल्टर होम की व्यवस्थाएं देखती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed