{"_id":"5c0f9078bdec22414b47cfb0","slug":"assembly-election-result-rahul-gandhi-takes-advantage-of-temple-visits","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाई राहुल की मंदिर यात्रा, गवाह बने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाई राहुल की मंदिर यात्रा, गवाह बने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोेपाल
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
राहुल गांधी
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस भाजपा से काफी आगे चल रही है। वहीं मध्य प्रदेश राज्य के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने यहां बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। कांग्रेस नेता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए अध्यक्ष राहुल गांधी को श्रेय दे रहे हैं। उन्होंने कुछ ही हफ्तों में राज्यों में 82 सभाएं और रोड शो किए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में राहुल ने कई मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों का दौरा भी किया है। जिसका फल परिणामों में मिलता दिख रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रुझानों से पता चलता है कि जिन इलाकों में राहुल ने मंदिर दर्शन किया वहां भाजपा की 16 सीटें घट गई हैं। वहीं इन इलाकों में कांग्रेस को 16 सीटें अधिक मिली हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंचे थे। राहुल ने ग्वालियर-चंबल के अपने दौरे की शुरुआत गुरुद्वारे से की थी। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योरादित्य सिंधिया और दीपक बावरिया भी मौजूद थे।
राहुल जब गुरुद्वारे पहुंचे तो गुरुद्वारा समिति ने उनका काफी स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद उन्होंने माथा टेका और मन्नत मांगी थी। इसके अलावा राहुल ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे से पहले पीतांबरा शक्ति पीठ में पूजन के लिए गए थे। साथ ही वह ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने और मोती मस्जिद भी गए थे।
