फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   assembly election 2018: Young leader of Kisan movement Arjun Arya to join Congress in Madhya Pradesh

विधानसभा चुनाव 2018: मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के युवा नेता अर्जुन आर्य कांग्रेस में होंगे शामिल

Sat, 13 Oct 2018 01:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 13 Oct 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Young leader of Kisan movement Arjun Arya to join Congress in Madhya Pradesh
अर्जुन आर्या
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा का गढ़ रहे और मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट ठुकराने वाले युवा नेता अर्जुन आर्य शनिवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन करने से इंकार कर चुकी समाजवादी पार्टी ने अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसी कड़ी में पार्टी ने अपने छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। देश भर में अपनी क्षेत्रीय पार्टी को विस्तार देने की कोशिश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मध्य प्रदेश में झटका लगा। अखिलेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र से अर्जुन आर्य को टिकट दिया था जिसे उन्होंने लौटा दिया था। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने हफ्ते भर पहले प्रत्याशियों की सूची में बुधनी सीट से अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन महज 24 घंटे में ही अर्जुन आर्य ने उस सीट से सपा की टिकट को ठुकरा दिया था जो मध्य प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से विधायक खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। पिछले 15 सालों से यह सीट भाजपा की झोली में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन आर्य का नाम तब चर्चा में आया था जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर में किसान आंदोलन के वक्त आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से कुछ ही दिनों में अर्जुन को जमानत मिल गई थी जिसके बाद सपा ने आर्य को मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने का मन बनाया था। लेकिन अर्जुन ने वीडियो जारी कर कहा था कि वो समाजवादी पार्टी का टिकट लौटा रहे हैं। साथ ही इसी वीडियो में आर्या ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। 

 
वीडियो में अर्जुन ने कहा, "मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करता हूं कि वो अर्जुन आर्य पर भरोसा करें। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के जिस भी कोने से चुनाव लड़ें और कांग्रेस यदि उन्हें चुनौती के रूप में मुझे पेश करे तो शिवराज सरकार को समाप्त कर के ही दम लूंगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed