{"_id":"5be02477bdec2262ae58ef13","slug":"assembly-election-2018-list-of-fake-candidates-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव: सोशल मीडिया पर आने लगी फर्जी उम्मीदवारों की लिस्ट, गफलत का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव: सोशल मीडिया पर आने लगी फर्जी उम्मीदवारों की लिस्ट, गफलत का बाजार गर्म
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
evm machine
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में सियासी गहमागहमी इस कदर जोरों पर है कि इसका असर सोशल मीडिया पर भी नजर आने लगा है। तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं में टिकट को लेकर मची खींचतान का असर अब उम्मीदवारों की फर्जी सूची के रूप में सामने आने लगा है। इसे लेकर गफलत बढ़ रही है और गलत सूचनाओं का बाजार गर्म हो रहा है।
आज भारतीय जनता पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। लेकिन शाम आते-आते सोशल मीडिया पर एक तीसरी लिस्ट भी नजर आने लगी। ऐसा ही आज भी हुआ जब एक पार्टी के उम्मीदवारों की सूची सामने आई। बाद में साफ हुआ कि ये सूची गलत है। गंभीर बात ये है कि समाचार एजेंसियां भी इसका शिकार बन रही हैं।
दरअसल, टिकट न मिलने से नाराज कई नेता अब इस तरह का खेल खेलने लगे हैं। ऐसे नेता फर्जी नामों की सूची जारी करवाकर गलतफहमी का बाजार गर्म करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के लेटरहेड पर फर्जी नामों की लिस्ट दिखनी शुरू हो गई है। इनका मकसद आलाकमान पर दबाव बनाने का है ताकि उनके मनचाहों को टिकट मिल सके।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कई नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। पार्टी दफ्तर पर संग्राम का नजारा है और टिकट नहीं मिलने पर बगावत की धमकी दी जा रही है।