फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   assembly election 2018: Congress is awaiting victory for 20 years in Budhni assembly seat of Shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज के गढ़ में कांग्रेस ने 20 सालों से नहीं चखा है जीत का स्वाद

Fri, 12 Oct 2018 01:33 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 12 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Congress is awaiting victory for 20 years in Budhni assembly seat of Shivraj
shivraj singh chouhan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है सिहोर जिला। इस जिले में पड़ने वाली बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान का निर्वाचन क्षेत्र है। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पांच बार निर्वाचित हुए हैं और भाजपा के प्रत्याशियों ने छह बार जीत दर्ज की है। लेकिन 20 बरस बीत गए हैं जब कांग्रेस ने इस सीट से जीत का स्वाद चखा हो।
विज्ञापन


बुधनी में करीब 40 फीसदी आदिवासी मतदाता हैं। साल 1957 में बुधनी विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ। बुधनी में 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन 15 चुनावों में भाजपा ने 6 बार विजयी हुई है और कांग्रेस पांच बार जीती। कांग्रेस को आखिरी बार इस सीट पर 1998 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। तब बुधनी सीट से कांग्रेस की टिकट पर देव कुमार पटेल विधायक निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान साल 2006 में बुधनी से विधायक बने थे। तब से लेकर आज तक वह इसी सीट से निर्वाचित हो रहे हैं। चौहान से भी पहले साल 2003 से बुधनी सीट पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2013 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान को 84 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। शिवराज को चुनाव में 1,28,730 वोट मिले थे। जबकि महेंद्र सिंह चौहान को 43,925 वोट ही मिल पाए थे।


साल 2008 के चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान विजयी हुए थे। इस बार उन्होंने कांग्रेस के महेश सिंह राजपूत को हराया था। शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में 75,828 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेश सिंह राजपूत को 34,303 वोट मिले थे। शिवराज सिंह चौहान ने इस चुनाव में 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

पिछले चुनाव में किस दल को मिली कितनी सीटें

मध्यप्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं। 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है।
 
राजनीतिक पार्टी सीटें (2013)
भाजपा 165
कांग्रेस 58
बसपा 4
अन्य 3

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed