फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assemble Elections 2022: Leaders from MP are active in UP and other states for their parties

पांच राज्यों के चुनाव: एमपी के 50 से ज्यादा विधायकों-नेताओं ने संभाला मोर्चा, यूपी बॉर्डर से लगे जिलों के नेता रिश्तेदारी में मांग रहे वोट 

Mon, 14 Feb 2022 07:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Feb 2022 07:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान बुंदेलखंड इलाके में होगा। यहां प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए हैं।  

विज्ञापन
Assemble Elections 2022: Leaders from MP are active in UP and other states for their parties
शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में चुनाव प्रचार कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में दो चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तरप्रदेश की 55 सीटों समेत गोवा, मणिपुर और पंजाब में में भी मतदान हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश के 50 से ज्यादा विधायक और नेता यूपी समेत अन्य राज्यों में सक्रिय हैं। यूपी से लगे बॉर्डर के जिलों के भाजपा विधायक और नेता रिश्तेदारी में वोट मांग रहे है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव अहम है। इस बार कोरोना के चलते बड़ी रैलियों पर रोक है। ऐसे में भाजपा ने नई रणनीति के तहत प्रदेश के बॉर्डर से लगे जिलों के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही शामिल है। उन्होंने गोवा और उत्तराखंड में एक दर्जन से ज्यादा रैलियां भी की। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनाव के दो चरण में तवज्जों ना देकर तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसमें बुदेलखंड और कानपुर का इलाका शामिल है। यहां पर मध्य प्रदेश के बुदेलखंड का प्रभाव है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां एमपी के नेताओं के प्रचार करने से वोट मिलने का गणित भी देख रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी झांसी और उसके आसपास लगे इलाके में प्रचार करने पहुंच गए है। वह दतिया से विधायक है। 
विज्ञापन



यह भी है दूसरा कारण  
उत्तर प्रदेश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की तरफ से ढाई सौ से तीन सौ कार्यकर्ता और पदाधिकारी अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ पहुंचे है। इस बार बड़ी रैली नहीं होने से चुनाव प्रबंधन पर भी ज्यादा फोकस किया गया है। वहीं, बॉर्डर के इलाके के नेताओं की यूपी में रिश्तेदारी होने से उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed