{"_id":"620a605d597a7b0cef05f593","slug":"assemble-elections-2022-leaders-from-mp-are-active-in-up-and-other-states-for-their-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों के चुनाव: एमपी के 50 से ज्यादा विधायकों-नेताओं ने संभाला मोर्चा, यूपी बॉर्डर से लगे जिलों के नेता रिश्तेदारी में मांग रहे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों के चुनाव: एमपी के 50 से ज्यादा विधायकों-नेताओं ने संभाला मोर्चा, यूपी बॉर्डर से लगे जिलों के नेता रिश्तेदारी में मांग रहे वोट
Mon, 14 Feb 2022 07:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान बुंदेलखंड इलाके में होगा। यहां प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में चुनाव प्रचार कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में दो चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 14 फरवरी को उत्तरप्रदेश की 55 सीटों समेत गोवा, मणिपुर और पंजाब में में भी मतदान हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश के 50 से ज्यादा विधायक और नेता यूपी समेत अन्य राज्यों में सक्रिय हैं। यूपी से लगे बॉर्डर के जिलों के भाजपा विधायक और नेता रिश्तेदारी में वोट मांग रहे है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए चुनाव अहम है। इस बार कोरोना के चलते बड़ी रैलियों पर रोक है। ऐसे में भाजपा ने नई रणनीति के तहत प्रदेश के बॉर्डर से लगे जिलों के विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही शामिल है। उन्होंने गोवा और उत्तराखंड में एक दर्जन से ज्यादा रैलियां भी की। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनाव के दो चरण में तवज्जों ना देकर तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसमें बुदेलखंड और कानपुर का इलाका शामिल है। यहां पर मध्य प्रदेश के बुदेलखंड का प्रभाव है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां एमपी के नेताओं के प्रचार करने से वोट मिलने का गणित भी देख रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी झांसी और उसके आसपास लगे इलाके में प्रचार करने पहुंच गए है। वह दतिया से विधायक है।
यह भी है दूसरा कारण
उत्तर प्रदेश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की तरफ से ढाई सौ से तीन सौ कार्यकर्ता और पदाधिकारी अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ पहुंचे है। इस बार बड़ी रैली नहीं होने से चुनाव प्रबंधन पर भी ज्यादा फोकस किया गया है। वहीं, बॉर्डर के इलाके के नेताओं की यूपी में रिश्तेदारी होने से उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।