फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   Rangpanchami fair to be held in Karila Dham inaugurated

Ashoknagar: करीला धाम में लगने वाले रंगपंचमी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की शिरकत

Sun, 31 Mar 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

Ashoknagar: शनिवार को मां जानकी के दरबार करीला धाम में रंग पंचमी पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर सूबे के मुखिया मोहन यादव पहुंचे और उन्होंने माता के दरबार में पूजन अर्चन कर आरती की और  माता जानकी का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Rangpanchami fair to be held in Karila Dham inaugurated
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तहसील मुख्यालय से महज 30 किलोमीटर की दूरी पर लगने वाले देश के बहुचर्चित मेलों में से एक मां जानकी के दरबार करीला धाम में रंग पंचमी पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का आज सुबह दिव्य गुफा के कपाट खुलने के साथ ही शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन


इस मेले में करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किये और मान्यता के अनुसार राई नृत्य भी कराया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी आज शाम करीला धाम पहुंचे और माता के दरबार में पूजन अर्चन कर आरती की और  माता जानकी का आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। करीला ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की एक फोटो भेंट की।
विज्ञापन


इस केंद्र पर शीश नवाता हूं: सीएम मोहन यादव
माता जानकी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंदिर परिसर के अंदर रखे ढोल को अपने ही अंदाज में बजाते नजर आये, वहीं माता करीला को झंडा भी चढ़ाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं करीला धाम में माता जानकी के दर्शन करने आया हूं। मैं आस्था और श्रद्धा के इस केंद्र पर शीश नवाता हूं। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अतीत में शिवराज सिंह की सरकार ने जो काम किए थे, मैं कोशिश करूंगा आने वाले समय में इस पूरे धाम को लेकर आचार संहिता के बाद विस्तृत प्लान भी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed