{"_id":"6618a778cc8504da5a0086e5","slug":"ashok-nagar-news-guna-candidate-jyotiraditya-scindia-danced-before-victory-danced-vigorously-on-song-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashok Nagar News: गुना प्रत्याशी सिंधिया ने जीत से पहले किया डांस, गाने पर जमकर थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashok Nagar News: गुना प्रत्याशी सिंधिया ने जीत से पहले किया डांस, गाने पर जमकर थिरके
Fri, 12 Apr 2024 08:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:46 AM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान वे अशोकनगर की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंच पर सिंधिया ने किया डांस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना शिवपुरी से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर जिले के चंदेरी एक अलग ही रूप देखने को मिला है। युवा संवाद सम्मलेन में शामिल होने चंदेरी आए सिंधिया ने सिंधिया-सिधिया गाने पर थिरके नजर आए।
विज्ञापन
बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को लुभाने का प्रयास जारी है। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े नेताओं के कई अंदाज और रंग देखने को भी मिलते हैं। कभी कोई जनता के साथ खाना खाता है तो कभी कोई जनता के दुख में शामिल होते है तो कोई डांस करता है और गाना गाता है। ऐसा ही अलबेला अंदाज केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का चंदेरी में देखने को मिला है। यहां सिंधिया ने कार्यकार्यकर्ताओं के साथ डांस किया।
विज्ञापन
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के 2 दिन के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान वे अशोकनगर की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं। मतदान की तारीख से पहले परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा भी इन सभी विधानसभा में पहुंचकर मतदाताओं को लुभाने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
