{"_id":"5ae40e234f1c1b390a8b6eef","slug":"asaram-daughter-bharti-distanced-herself-from-the-trust-named-after-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के ट्रस्ट से बेटी ने किया खुद को अलग, कहा- 16-17 साल पहले ही छोड़ दिया था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के ट्रस्ट से बेटी ने किया खुद को अलग, कहा- 16-17 साल पहले ही छोड़ दिया था साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
आसाराम की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में दोषी करार दिए जा चुके आसाराम की बेटी भारती ने शुक्रवार को अपने आप को अपने पिता के ट्रस्ट से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा है कि 16-17 साल पहले ही ट्रस्ट से उन्होंने नाता तोड़ लिया था। आसाराम के मामले पर बारीकी से नजर रखने वाले पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संत श्री आश्रम ट्रस्ट 400 आश्रम, 40 स्कूल, एक प्रिटिंग प्रेस और एक आयुर्वेद यूनिट को संचालित करता है। इस ट्रस्ट की कुल संपत्ति 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।
विज्ञापन
खुद को ट्रस्ट से अलग करने का बयान भारती ने आसाराम को उम्र कैद की सजा दिए जाने के दो दिन बाद दिया है। आसाराम के स्कूल की वार्डन शिल्पी की तरह दो बहनों के बलात्कार मामले में भारती भी सह-आरोपी है। आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं द्वारा सूरत बेस्ड दो बहनों के साथ साल 2002 और 2004 के बीच बलात्कार किया गया था। दोनों ने साल 2013 में मामला दर्ज करवाया था। शिल्पी को जोधपुर अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अपने बयान में 43 साल की भारती ने कहा- ट्रस्ट को लगता है कि मैं उनके साथ नहीं हूं। बाहरी दुनिया को लगता है कि मैं ट्रस्ट के साथ हूं। लेकिन मैंने 16-17 साल पहले खुद को ट्रस्ट से अलग कर लिया था। मेरी संस्था और वहां होने वाली गतिविधियां भी अलग हैं। उन्होंने कहा- भारत में कई बार संतों पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। लेकिन हमें कोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
आसाराम की तरह भारती सालों से सत्संग का आयोजन कर रही हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में दीक्षा ली थी। आसाराम ट्रस्ट को करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि आसाराम और साईं दोनों पिछले पांच सालों से जेल में है। इसी वजह से देशभर में सत्संग और दूसरी गतिविधियों को वह ही संचालित करती हैं।
