{"_id":"b7cec43c4cfb15a456f39fe7fac338bf","slug":"asaram-ashram-guna","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के सेवकों ने खुद ही गिराया आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के सेवकों ने खुद ही गिराया आश्रम
अमर उजाला
Updated Fri, 25 Oct 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित भटोदिया गांव में बने आसाराम के आश्रम के विस्तार के लिए वन भूमि पर कब्जा किए जाने को लेकर वन विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नोटिस के चलते आश्रम के सेवादार ने स्वयं ही आश्रम का कुछ हिस्सा गिरा दिया है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी वहां मौजूद लोगों ने बदसलूकी की।
विज्ञापन
भटोदिया गांव में बने आसाराम के आश्रम को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। उस भूमि पर विगत दिनों अतिक्रमण को लेकर वन विभाग ने नोटिस जारी किया था। नोटिस को लेकर हरकत में आए आश्रम के सेवादार ने स्वयं ही आश्रम का एक हिस्सा गिरा दिया।
विज्ञापन
कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने आसाराम के आश्रम के लिए दान की गयी पांच बीघा जमीन शुरू से ही विवादस्पद थी।
उक्त भूमि राजस्व के अंतर्गत आती है। इसके बाद लगभग दो बीघा से अधिक वन भूमि पर आश्रम का विस्तार कर लिया गया। यह भूमि वन विभाग की संरक्षित भूमि के अंतर्गत आती है।
