{"_id":"642da30976d507b73c089545","slug":"army-officers-accused-of-molesting-girl-student-jabalpur-police-started-investigation-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सैन्य अधिकारियों पर धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सैन्य अधिकारियों पर धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 05 Apr 2023 10:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:04 PM IST
सार
धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में यूनिवर्सिटी और सैन्य अधिकारियों में टकराव बढ़ गया है। आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में वन सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर के दो अधिकारियों और धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा व दो छात्रों के बीच पखवाड़ा पहले विवाद हुआ था। छात्रा ने सैन्य अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सैन्य अधिकारियों ने भी घटना के संबंध में अपने कमांडिंग अधिकारियों को लिखित में सूचित किया है। सैन्य अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच में सहयोग की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कथित तौर पर इसमें आर्मी लिखी कार में सवार होकर दो व्यक्तियों ने धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। छात्रा के दो सहपाठियों ने विरोध किया तो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रा ने घटना की रिपोर्ट 22 मार्च को गौराबाजार थाने में करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 मार्च को रात 11:45 बजे यह घटना हुई। वह अपने साथियों के साथ होटल से भोजन कर लौट रही थी। उसी समय यह हुआ था। बचाने के लिए शोर मचाया तो हॉस्टल का गॉर्ड सहित अन्य लोग आए। तब दोनों अज्ञात व्यक्ति भाग गए।
विज्ञापन
वन एसटीसी में लेफिटिनेंट कर्नल के पद पर पदस्थ सैन्य अधिकारी ने 22 मार्च को घटना के संबंध में कमांडिंग अधिकारी को लिखित में सूचित किया था। इसमें बताया है कि रात 11:45 बजे अपने एक अन्य साथी को कार में बिठाकर घर छोड़ने जा रहा था। अंधेरे वाले इलाके में एक युवती दो लड़कों के साथ थी। लड़की को असुरक्षित देकर उन्होंने कार की खिड़की का कांच खोला और आवाज लगाई। तब दो लड़के फुटपाथ पर आ गए और उन्हें जाने को कहा। एक लड़के ने साथी सैन्य अधिकारी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने कार से उतकर अपना बचाव किया। इसके बाद लड़की और दोनों छात्र एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी देने लगे। धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी के गार्ड ने गेट खोला तो तीनों अंदर चले गए। वह एफआईआर की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
इस संबंध में वन एसटीसी के कमांडिंग अधिकारी ने 24 मार्च को धर्मशास्त्र लॉ यूनिवर्सिटी के संचालक को पत्र लिखा था। कहा था कि रात 11:30 की घटना है। आपकी यूनिवर्सिटी केंट एरिया में स्थित है। मध्यरात्रि तक छात्र यूनिवर्सिटी कैम्पस के बाहर घुमते हैं। इस संबंध में जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। यह मामला उनकी सुरक्षा व संस्थान के अनुशासन से जुड़ा है। ऐसी घटना पुनः घटित हुई तो आर्मी एक्ट व रूल्स के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित सैन्य अधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस विभाग को 23 मार्च को निष्पक्ष जांच के लिए लिखित आवेदन दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 354 सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। सैन्य अधिकारियों के आवेदन को जांच में लिया गया है। दोनों मामले में जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
