{"_id":"6659bd0039357ee94e00b5ff","slug":"two-youths-riding-a-bike-were-hit-by-a-ballast-loaded-wagon-one-killed-and-one-seriously-injured-in-the-incident-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1751125-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: बाइक सवार दो युवकों को गिट्टी लोड डग्गी ने मारी टक्कर, घटना में एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: बाइक सवार दो युवकों को गिट्टी लोड डग्गी ने मारी टक्कर, घटना में एक की मौत; एक गंभीर रूप से घायल
Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
सार
MP: अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डग्गी ने बाइक से घर की ओर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार डग्गी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में दाखिल कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक कोशेलाल बैगा पिता रामू 47 वर्ष एवं घायल देवराज सिंह कोल पिता सुनील 18 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ठेंगरहा के हैं। मृतक कोशेलाल जोकि लकड़ी बेचने के लिए जैतहरी गया हुआ था और वहां से पैदल आ रहा था। इसी दौरान देवराज जोकि जैतहरी किसी काम से गया हुआ था, वहां से लौटते समय पैदल जा रहे कोशेलाल जोकि रिश्ते में देवराज का मामा लगता है, उसको देवराज ने लिफ्ट देते हुए अपने दो पहिया वाहन में बैठा लिया।
इसके बाद दोनों जैतहरी से ठेंगरहा की ओर जा रहे थे, तभी जैतहरी राजेंद्र ग्राम मार्ग पर गोबरी तिपान पुल के आगे सामने की तरफ से आ रहे डग्गी वाहन क्रमांक एमपी 65 जी ए 2235 के चालक ने मोड़ पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक में पीछे बैठे कोशेलाल बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं देवराज सिंह गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मौके से डग्गी वाहन और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।