फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Body of a five-year-old innocent found in bushes 200 meters away from home

Anuppur News: घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पांच वर्षीय मासूम का शव, रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार

Tue, 13 May 2025 08:38 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 08:38 PM IST
सार

भालूमाड़ा थाना अंतर्गत घर से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियों में पाया गया। पुलिस में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, मासूम बीते पांच दिनों से लापता था।

विज्ञापन
Anuppur News Body of a five-year-old innocent found in bushes 200 meters away from home
घटना स्थल पर जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में भालूमाड़ा थाना अंतर्गत आठ मई की रात हनुमान दफाई में शादी के दौरान पांच वर्षीय मासूम अनुराग कोल के अपहरण के 5 दिन बाद मंगलवार सुबह घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में शव पाया गया। बच्चे के शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण घटना का पता चल सका। घटना की सूचना पर एसडीओपी आरती शाक्य, थाना प्रभारी संजय खलको सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


नग्न अवस्था में मिले मासूम की लाश से प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना ज़्यादा लग रही है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने निरीक्षण कर अहम सुराग जुटाए। मृतक के कपड़े, घटना स्थल की मिट्टी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काल्पनिक आपात स्थिति बनाई गई, घायलों को स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर लाया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारी में आया हुआ था परिवार
करनपठार थाना अंतर्गत तुलरा गांव में रहने वाले कमलेश कोल का पुत्र अनुराग अपने बड़े पिता रामकलेश के साथ रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने भालूमाड़ा हनुमान दफाई आया था। आठ मई गुरुवार के दिन जब सब कोई बारात की आग़वानी में जुटे हुए थे। उसी दौरान घर के आंगन में सो रहे बच्चे का रहस्यमय ढंग से अपहरण कर लिया गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण की धारा 137 (2) पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शव का पता चलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप पर नकली नोट बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी का खुलासा

बच्चे के शव मिलने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए परिवार एवं पड़ोस के कुछ संदेहियों को पकड़ते हुए कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे का शव पाया गया है। हर बिंदुओं से जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
...संजय खलको, थाना प्रभारी भालूमाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed