फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Teenager dies due to drowning in incompletely built water park

Anuppur News: अधूरे बने वाटर पार्क में किशोर की डूबने से मौत, संचालक के विरुद्ध दर्ज होगा मामला

Sat, 11 May 2024 06:52 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 06:52 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा में संचालित वाटर पार्क में नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन
Anuppur News Teenager dies due to drowning in incompletely built water park
वाटर पार्क और मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा में अधूरे बने वाटर पार्क में बिना सुरक्षा के खिलवाड़ करते हुए वाटर पार्क के संचालक ने लोगों को प्रवेश दिया, जिसमें शनिवार की दोपहर पांच दोस्त वाटर पार्क में नहाने गए। इसमें 17 वर्षीय किशोर को तैरना नहीं आने के कारण स्विमिंग पूल में डूब गया। पार्क के संचालक सहित मृतक के दोस्तों ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि 11 मई को शुभम प्रजापति पुत्र शिवप्रसाद प्रजापति 16 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 बुढ़ार जो कि अपने पांच दोस्तों के साथ घर में अमरकंटक जाने की बात कहकर निकला था और ग्राम सकरा स्थित वॉटर पार्क में घूमने गया था। जहां दोपहर लगभग 2.30 बजे दोस्तों के साथ वॉटर पार्क में नहा रहा था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि हम सभी दोस्त नहा के निकले थे। लेकिन शुभम दोबारा नहाने चला गया, इस बीच पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना करते हुए पहले वॉटर पार्क सकरा जाकर स्थल परिक्षण कराए जाने की मांग पुलिस से रखी। पुलिस की समझाइश व नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने राजी हुए। पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है...
मामले में पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जाने के साथ ही वाटर पार्क को सील कर दिया गया है। लापरवाही पर संचालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जाएगा।
इरशाद मंसूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed