फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Pickup vehicle carrying 25 passengers going to visit Kudargarh overturns

MP: कुदरगढ़ दर्शन करने जा रही 25 यात्रियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 18 यात्री हुए घायल; चार की हालत गंभीर

Tue, 28 May 2024 08:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 May 2024 08:53 AM IST
सार

Anuppur: जिले के कोतमा थाना अंतर्गत सड़क टोला के पास सोमवार की मध्य रात्रि पिकअप वाहन पलटने से पिकअप में सवार लगभग 25 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में दाखिल कराया गया है, जहां से चार मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Pickup vehicle carrying 25 passengers going to visit Kudargarh overturns
25 यात्रियों से भरी पिकअप वाहन पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम देवरी से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 1827 में ग्राम देवरी से कुदरगढ़ दर्शन करने के लिए एक परिवार मंगलवार की सुबह 4:00 बजे रवाना हुआ। जिसके बाद कोतमा थाना अंतर्गत सड़क टोला के पास पिकअप वाहन पलट गई। हालांकि मौके से पिकअप वाहन चालक फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल ही 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए घायलों को उपचार के लिए  कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां 18 घायलों का उपचार किया गया।

विज्ञापन


चार की गंभीर हालत 
दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां पर इनका इलाज जारी है। जिसमें राम सिंह उम्र 65 वर्ष, राज सिंह उम्र 60 वर्ष, प्रेमवती उम्र 22 वर्ष, सुनीता सिंह उम्र 28 वर्ष को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed