{"_id":"65a4c27731f23a520a00e2a0","slug":"mp-news-road-accidents-in-umaria-and-anuppur-more-than-10-injured-hospitalised-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनूपपुर में बिल्ली को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, उमरिया में पेड़ से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनूपपुर में बिल्ली को बचाने की कोशिश में पलटा ऑटो, उमरिया में पेड़ से टकराई कार
Mon, 15 Jan 2024 10:58 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर/उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:58 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया में सड़क हादसों में दस से अधिक लोग घायल हो गए। अऩूपपुर में ऑटो पलट गया। वहीं, उमरिया में एक कार पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले में रविवार रात मकर संक्रांति मेला से सवारी लेकर जमुड़ी जा रहा तेज रफ्तार ऑटो बिल्ली को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गया। ऑटो जिला जेल बिल्डिंग के पास पलट गया। नौ लोग घायल हो गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय अनूपपुर में किया गया। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मकर संक्रांति मेला से सवारी लेकर जमुड़ी जा रहा तेज रफ्तार ऑटो जिला जेल के पास सड़क पार कर रही बिल्ली को बचाने में पलट गया। ऑटो क्रमांक एमपी18 जेडबी 1489 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पुरुष-महिला व बच्चों को मिलाकर 14 लोग ऑटो पर सवार थे। नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। चार घायलों को सामान्य चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। पांच गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। ऑटो चालक 32 वर्षीय नरेंद्र रौतेल निवासी जमुड़ी दिव्यांग है। जिला चिकित्सालय में 15 वर्षीय उषा कोल, 13 वर्षीय ज्योीति कोल, 60 वर्षीय दुपासया कोल, 17 वर्षीय गापली कोल एवं सरस्वती कोल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उमरिया में कार पेड़ से टकराई
उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत शहपुरा मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कटनी निवासी रंजीत कौर पति हरजीत सिंह उम्र 62 वर्ष,अमृत सिंह पिता हरजीत सिंह उम्र 26 एवम भांजी पुनीत कौर पिता बलजीत सिंह उम्र 14 वर्ष, घायल हो गए। परिवार कटनी से रायपुर जा रहा था। सुबह साढ़े छह बजे शासकीय स्कूल तमन्नारा के सामने मोड़ पर अनियंत्रित कार यूके 04 एजे 6039 पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
