{"_id":"66169518c6e3550cb80badc1","slug":"in-damehdi-jitu-patwari-said-that-the-chief-minister-should-apologize-to-the-tribal-community-cm-proved-that-he-is-the-chief-minister-of-the-slip-and-not-of-the-public-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1585071-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jitu patwari: 'मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए, साबित कर दिए कि वह जनता के नहीं पर्ची के CM'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jitu patwari: 'मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए, साबित कर दिए कि वह जनता के नहीं पर्ची के CM'
Wed, 10 Apr 2024 10:46 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:46 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को अनूपपुर में लोकसभा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने दमेहड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री पर भी राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अनूपपुर में जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहडोल से लोकसभा प्रत्याशी फुदेलाल सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए बुधवार को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दमेहड़ी में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-मांदल बजाया।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के ऊपर दिए बयान पर सीएम मोहन यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। यह अपमान आदिवासियों का अपमान है। भाजपा सरकार ने जो महंगाई गरीबों पर लादी है, उससे निजात पाने के लिए आदिवासी भाई बहन की यह परंपरा है। मोहन यादव दिनों दिन यह बताते जा रहे हैं कि वह पर्ची के मुख्यमंत्री हैं। जनता के चुने हुए मुख्यमंत्री नहीं हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में एक आदमी आपसे मिलने आया, तो आपने उनका अपमान किया। अब राहुल गांधी आदिवासी समाज से मिल लिए तो आपने उनका अपमान किया। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आदिवासी समाज से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन
शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष के वायरल ऑडियो के बारे में उन्होंने कहा, यह तानाशाहों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह कृत बार-बार होता है। एक भाजपा का जिला अध्यक्ष कर्मचारियों को धमका रहा है। उन्होंने कहा, कर्मचारी अपना काम कर रहा है। लेकिन उस पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है।
