फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   grandfather dies after being beaten with a stick by his grandson

अनूपपुर: पोते की पिटाई से घायल दादा की मौत, पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे 85 वर्षीय बुजुर्ग

Fri, 02 Oct 2026 10:27 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 10:27 PM IST
सार

अनूपपुर के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते रवि पनिका ने दादा गोरेलाल पनिका पर डंडे से हमला कर दिया। 85 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और आरोपी पोते की तलाश जारी है।

विज्ञापन
grandfather dies after being beaten with a stick by his grandson
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के बेलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पोते द्वारा डंडे से की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 85 वर्षीय दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पोते की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात करीब 2 बजे रवि पनिका शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना मांगने के बाद विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के सिर व शरीर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर बाहर सो रहे उसके 85 वर्षीय दादा गोरेलाल पनिका ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना देने के लिए सड़क की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रवि ने पीछे से पहुंचकर दादा पर डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में गोरेलाल के एक हाथ की हड्डी दो जगह से टूट गई, जबकि दूसरे हाथ, सिर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। बचाव के लिए पहुंचे रवि के पिता प्यारेलाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार रात करीब 10 बजे गोरेलाल पनिका की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी रवि पनिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed