{"_id":"6637722560a04288f10263b7","slug":"gold-jewelery-kept-in-bag-during-wedding-was-stolen-the-family-was-staying-in-a-hotel-in-amarkantak-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1663922-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: शादी समारोह से बैग में रखे सोने के जेवर चोरी, अमरकंटक के होटल में रुका था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: शादी समारोह से बैग में रखे सोने के जेवर चोरी, अमरकंटक के होटल में रुका था परिवार
Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
सार
पवित्र नगरी अमरकंटक में वैवाहिक समारोह में आए हुए एक परिवार के बैग चोरी हो गए। बैग में दो सोने के कंगन रखे थे। जिसकी शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में रायपुर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आकर रुके परिवार के बैग में रखे हुए सोने के जेवर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता दीपक शर्मा (55) निवासी पुरानी बस्ती लिली चौक रायपुर ने बताया कि बेटी स्वाति शर्मा की दो नग सोने की चूड़ी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए। वह सभी बेटी स्वाति शर्मा के देवर की शादी में अमरकंटक आए हुए थे। यहां बेटी स्वाति शर्मा पति सिद्धार्थ शर्मा के साथ बिलासपुर से आई थी, जो कि अमरकंटक के एक होटल में रूम नंबर 104 में रुके हुए थे और उनका सामान भी वहीं था। शादी में बेटी ने सोने की चार चूड़ी रखी थी, जिसमें दो चूड़ी ढाई तोला की थी, जो कि बैग में नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 454, 380 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।