{"_id":"67fd13a64339929178066957","slug":"dr-ambedkars-statue-could-not-be-installed-at-amarkantak-crossing-till-date-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2834363-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: अमरकंटक चौराहे पर आज तक नहीं लग पाई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, वजह ये रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: अमरकंटक चौराहे पर आज तक नहीं लग पाई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, वजह ये रही
Mon, 14 Apr 2025 08:36 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 08:36 PM IST
सार
आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अनूपपुर जिला मुख्यालय में स्थित अमरकंटक तिराहे का नामकरण डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा के रूप में किया गया था। यहां पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की योजना भी बनाई गई थी, जो आज तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
अंबेडकर तिराहा, अनूपपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिला मुख्यालय के अमरकंटक तिराहे को बीते चार वर्ष पूर्व नगर पालिका ने प्रस्ताव पारित करते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर तिराहा घोषित किया था। इसके साथ ही यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी भी की गई थी। लेकिन आज तक इस तरह को नई पहचान नहीं मिल पाई और आज भी लोग इसे अमरकंटक तिराहा के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के प्रस्ताव पारित होने के चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक न तो अमरकंटक तिराहे को नया नाम दिया गया है और न ही यहां पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा ही लगाई गई है। इस तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर किए जाने की जानकारी आज भी नगर वासियों को नहीं है। क्योंकि नगर पालिका ने आज तक यहां इस संबंध में कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बाबा साहेब के नाम पर सियासत, पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार
विज्ञापन
जन भागीदारी से किया जाना था मूर्ति की स्थापना
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर ने बताया कि हमारे कार्यकाल में अमरकंटक तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद मूर्ति की स्थापना जन भागीदारी से किए जाने की योजना बनाई गई थी। अजाक्स संघ ने यहां डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की थी, जिस पर मूर्ति स्थापना से संबंधित राशि जमा करने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने यह राशि जमा नहीं कराई। इस कारण से तत्कालीन समय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति की स्थापना नहीं हो पाई थी।
यह भी पढ़ें: भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती पर संविधान प्रस्तावना का पाठ कर BJP ने बाबा साहब को याद किया
इनका कहना है...
तिराहे का नाम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तिराहा है, यह जानकारी है। लेकिन यहां मूर्ति स्थापना के संबंध में नगर पालिका ने पूर्व के कार्यकाल में कोई तैयारी की थी, इसकी जानकारी नहीं है।
अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर
