फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Dogs chased Chital, he jumped into Narmada Dam to save his life Forest department team rescued

Anuppur: कुत्तों ने चीतल को दौड़ाया तो नर्मदा डैम में छलांग लगाकर बचाई जान, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Fri, 17 May 2024 01:07 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Dogs chased Chital, he jumped into Narmada Dam to save his life Forest department team rescued
मादा चीतल को रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला

अनूपपुर जिले के अमरकंटक के जंगलों से भटक कर रहवासी क्षेत्र में पहुंचे मादा चीतल को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। कुत्तों से बचने के लिए वह इधर-उधर भागा, लेकिन उन्होंने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इसके बाद उसने अपनी जान बचाने के लिए नर्मदा नदी डैम में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


इसके बाद वह पानी से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन नहीं बच सका। आखिर में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद अमरकंटक और वन विभाग अमरकंटक के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन




जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारी और फॉरेस्ट विभाग के रेंजर और कर्मचारी तत्काल मौके में पहुंचे। इसके बाद मादा चीतल को नर्मदा नदी से बाहर निकाला गया।

पशु चिकित्सक डाॅक्टर प्रवीण सिंह मसराम ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। फॉरेस्ट रेंजर अमरकंटक वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मादा चीतल का रेस्क्यू कर उसका इलाज करवाया गया है। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद उसे विचरण के लिए जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed