{"_id":"6ab274d505c5abc3b90236b8","slug":"anuppur-congress-protest-over-pending-demands-shahdol-amarkantak-road-blocked-tourists-stranded-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपपुर: लंबित मांगों को लेकर विधायक संग धरने पर बैठे ग्रामीण, शहडोल-अमरकंटक मार्ग जाम, पर्यटकों की बढ़ी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपपुर: लंबित मांगों को लेकर विधायक संग धरने पर बैठे ग्रामीण, शहडोल-अमरकंटक मार्ग जाम, पर्यटकों की बढ़ी फजीहत
Tue, 22 Sep 2026 06:00 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:00 PM IST
सार
पुष्पराजगढ़ में लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लखौरा में धरना शुरू कर शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग बंद कर दिया। प्रदर्शन से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरने पर बैठे विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने के विरोध में मंगलवार को लखौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में किए जा रहे प्रदर्शन के कारण शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को बीते कई घंटों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीलाटोला के अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी ने 15 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की गई थी। मांगें पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर को लखौरा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेलीं, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने यहां धरना प्रदर्शन करते हुए शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 119 पंचायतों में मनरेगा से कराए गए निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की वर्ष 2023-24 से सितंबर 2026 तक लंबित मजदूरी का भुगतान कराने की मांग प्रमुख रूप से की है। इसके साथ ही पिछले करीब तीन वर्षों से मनरेगा निर्माण कार्यों में उपयोग की गई सामग्री का लंबित भुगतान कराने की मांग भी रखी गई है।
प्रदर्शनकारियों की तीसरी प्रमुख मांग लखौरा-नांदपुर से बोंदा तक मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि मार्ग बनने से बिलासपुर क्षेत्र की दूरी करीब 18 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि वर्तमान में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
धरने के कारण शहडोल से अमरकंटक की ओर जाने और अमरकंटक से लौटने वाले वाहनों की आवाजाही थम गई है। मार्ग में वाहनों की कतार लगने से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालु, पर्यटक, स्थानीय ग्रामीण और अन्य यात्री कई घंटे से परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।