फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur accident: A youth riding a bike died after being hit by a truck in Ramnagar police station area.

Anuppur: रामनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, युवती गंभीर

Tue, 30 Jan 2024 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा। दुर्घटना स्थल के समीप ही निवासरत जीवनलाल केवट ने मामले की सूचना रामनगर पुलिस को दी।

विज्ञापन
Anuppur accident: A youth riding a bike died after being hit by a truck in Ramnagar police station area.
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक में सवार युवती को गंभीर चोट आई है। युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी टोला में 29 जनवरी की रात को एक मोटरसाइकिल को ट्रक ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मारे गए युवक की पहचान रविंद्र कुमार मरकाम पिता दयाराम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पचवार पारा थाना जनकपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वहीं बाइक में सवार युवती रश्मि पिता धनपत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी चाटी थाना जनकपुर गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


दुर्घटना स्थल के समीप ही निवासरत जीवनलाल केवट ने मामले की सूचना रामनगर पुलिस को दी। साथ ही 108 वाहन को सूचना देते हुए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed