फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur Accountant of Agriculture Department hanged himself in rented house

Anuppur News: कृषि विभाग के लेखपाल ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 29 Apr 2024 04:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

अनूपपुर के जिला मुख्यालय में कृषि विभाग में पदस्थ लेखपाल ने अज्ञात वजह से किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Anuppur Accountant of Agriculture Department hanged himself in rented house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना अनूपपुर के वार्ड नंबर 3 पीएचई ऑफिस के पास एक किराए के मकान में रह रहे कृषि विभाग अनूपपुर के आत्मा परियोजना में कार्यरत संविदा लेखपाल ने फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी से एक दिन पूर्व अपने भाई के साथ मायके चली गई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर हंड्रेड डायल पुलिस के साथ कोतवाली थाना अनूपपूर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी एवं स्टाफ भी घटना स्थल पर पहुंचे। कृषि विभाग अनूपपुर के आत्मा परियोजना में संविदा लेखपाल के पद पर पदस्थ 36 वर्षीय मुकेश पिता स्वर्गीय सतानंद सोंधिया निवासी कोतमा कालरी थाना भालूमाड़ा जो अनूपपुर में पदस्थ होने के बाद से विगत तीन-चार वर्ष से अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 3 पीएचई ऑफिस के पास सुखेंद्र राठौर के मकान में पत्नी एवं परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


28 अप्रैल को पत्नी अपने भाई के साथ मायका बुढार चली गई, जिसके बाद सुबह मुकेश के न उठने पर मकान मालिक के परिजनों द्वारा देखा गया तो मुकेश अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी से गर्दन में फांसी लगाकर लटका हुआ था, जिसकी सूचना हंड्रेड डायल पुलिस को मिलने पर कोतवाली थाना अनूपपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक आरएन तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को फांसी से उतरवा कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के शव वाहन से जिला अस्पताल लाकर ड्यूटी डॉक्टर से शव परीक्षण कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed