फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   244 plants of illegal ganja planted in the courtyard of the house seized

Anuppur News:घर के आंगन में कर रहे थे गांजे की खेती, अनूपपुर में 244 पौधे जब्त, दो को भेजा जेल

Tue, 21 May 2024 01:50 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:50 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने घर के आंगन में गांजे के पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और 244 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।  

विज्ञापन
244 plants of illegal ganja planted in the courtyard of the house seized
अनूपपुर में घर के आंगन में गांजा उगाने वाले गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। उन्होंने अपने आंगन में गांजे की खेती कर रखी थी। 244 पौधे लगे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामला अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम बहपुर का है। अवैध रूप से गांजे के पौधे घर के पीछे 244 लगे पाए गए। इस पर पुलिस ने सभी पौधों का जब्त किया, जिसका वजन 32 किला ग्राम यानी कीमत 16.4 हजार रुपये आकी गई है। इस मामले मे मकर महरा पुत्र भूरवल महरा एवं अनुपशाह महरा पुत्र मकर महरा निवासी ग्राम बहपुर को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक बीएल गोलिया ने बताया कि रविवार को ग्राम बहपुर में मकर महरा पुत्र भूरवल महरा एवं अनूपशाह महरा पुत्र मकर महरा के घर के पीछे बनी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगे होने की सूचना मुखबिर से मिलने पर थाना प्रभारी अमरकंटक साथ में उपनिरिक्षक बीएल गोलिया के नेतृत्व में घेराबंदी करते हुए छापामार कार्यवाही की। घर की बाड़ी में लगे गांजे के 244 पौधे मिले। धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए दोनों अरोपितों को राजेंद्रग्राम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed