{"_id":"594599f34f1c1bc20e8b4727","slug":"another-farmer-suicides-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में एक और किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में एक और किसान ने की आत्महत्या
एजेंसी/भोपाल
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन भले ही थमता नजर आ रहा हो लेकिन वहां अभी भी किसानों की समस्याओं का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। इस तरह से हाल के समय में अब तक राज्य में मरने वाले किसानों की कुल संख्या 12 हो गई।
विज्ञापन
कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने वाला यह 40 वर्षीय किसान धर जिले के रामपुरा गांव का है। परिवारवालों के अनुसार, बढ़ते कर्ज की वजह से मोरी परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मोरी ने अपने खेत पर कर्ज लिया था जो कि उनके पिता के नाम पर दर्ज था। हालांकि स्थानीय प्रशासन इस मामले में लीपापोती करने में जुटा है।
विज्ञापन
धर के पुलिस अधीक्षक बिरेंद्र सिंह का कहना है कि मोरी ने यह खतरनाक कदम पारिवारिक विवाद की वजह से उठाया क्योंकि मृतक के नाम पर कोई जमीन नहीं है। सिंह ने आगे कहा कि वह एक आदतन शराबी था और शुक्रवार को उसका उसके परिवार के साथ झगड़ा हो गया। हालांकि उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश में कर्ज माफी, फसल उत्पादन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर एक बड़ा किसान आंदोलन देखा गया। इस दौरान मंदसौर में हुई हिंसा में पुलिस फायरिंग में 6 जून को पांच किसानों की मौत हो गई थी। प्रदेश में 8 जून तक मरने वाले किसानों की संख्या 11 हो गई थी। इससे पहले की घटनाएं सेहोर, होशंगाबाद, रायसेन और विदिशा में घटित हुई थीं।
