फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Annual prediction on Gothda's mother Mahishasur Mardini temple

MP News: गोठड़ा के मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर पर वार्षिक भविष्यवाणी, राजनीति में उठापटक पर राजा नहीं बदलेगा

Thu, 30 Mar 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 06:33 PM IST
सार

माता की भविष्यवाणी में बताया गया कि इस वर्ष खंडित वर्षा होगी, जिसकी वजह से किसानों को बोनी में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं वर्षा काल के आखिरी दौर में खूब बारिश है। 

विज्ञापन
Annual prediction on Gothda's mother Mahishasur Mardini temple
रतलाम जिले के समीप गोठड़ा गांव में आज मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर पर वार्षिक भविष्यवाणी हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के समीप गोठड़ा गांव में आज मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर पर वार्षिक भविष्यवाणी हुई, जिसे सुनने के लिए तपती धूप में मलेनी नदी किनारे सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीण मौजूद थे। राजनीति से जुड़ी जानकारी के लिए खाचरोद विधानसभा के भाजपा से पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत और कांग्रेस के वर्तमान विधायक दिलीप गुर्जर और उनके समर्थक भी यहां पहुंचे थे। दोनों राजनेताओं ने राजनीतिक भविष्यवाणी के ऊपर अपने अपने अर्थ निकाले हैं। 
विज्ञापन


यहां पंडा जी के मुख से मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी की घोषणा की गई। भविष्यवाणी में  कृषि और मौसम संबंधित भविष्यवाणी के साथ राजनीतिक उठापटक की भविष्यवाणी भी की गई है। माता की भविष्यवाणी में बताया गया कि इस वर्ष खंडित वर्षा होगी, जिसकी वजह से किसानों को बोनी में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं वर्षा काल के आखिरी दौर में खूब बारिश है। इस वर्ष चुनावी साल होने की वजह से कई लोगों के मन में राजनीतिक प्रश्न भी थे, जिस पर गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी में राजनीतिक उठापटक और हेर फेर होने की बात कही गई है, लेकिन राजा नहीं बदलने की बात भी भविष्यवाणी में कही गई है। 
विज्ञापन

 

Annual prediction on Gothda's mother Mahishasur Mardini temple
रतलाम के गोठड़ा में हुई भविष्यवाणी सुनने हजारों लोग पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रतलाम की सीमा के आखरी गांव से सटे उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील के गोठड़ा गांव में हर वर्ष मलेनी नदी के तट पर मां महिषासुर मर्दिनी की भविष्यवाणी का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि माता के इष्ट प्राप्त पंडित जी के मुख से माता स्वयं भविष्यवाणी करती है। इस भविष्यवाणी में खासकर कृषि, मौसम मुहूर्त और फसलों के दाम संबंधित सटीक भविष्यवाणी की जाती है। यही वजह है कि केवल आसपास के जिलों से ही नहीं बल्कि गुजरात और राजस्थान से भी गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए श्रद्धालु और किसान यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed