गुस्से में पत्नी ने दांतो से काटा पति का प्राइवेट पार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में घटी यह घटना थी तो 4 मई की लेकिन यह सामने उस समय आई जब पति के गुप्तांग में घाव बढ़ जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबर के मुताबिक इस दंपत्ति का विवाह 2010 में हुआ था। और शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी।
बच्चों ने बचाया
खबर के अनुसार घटना वाले दिन पति-पत्नी जिस समय झगड़ रहे थे उस समय दोनों के बच्चों ने विवाद शांत करवाने की कोशिश की।
लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी के पति का प्राइवेट पार्ट दातों से काट लिया और पिता को बचाने के लिए दोनों बच्चों ने माता-पिता दोनों को अलग किया।
दरअसल पीड़ित जितेंद्र ने सुबह-सुबह पत्नी से नाश्ता मांगा। और पत्नी के नाश्ता न देने पर वह खुद किचन में चला गया। इस पर नाराज पत्नी ने पति पर हमला कर दिया। उसके हाथ में किचन का जो भी सामान आया उससे पति को मारा और पति का प्राइवेट पार्ट भी दांतों से काट लिया।
करनी पड़ी सर्जरी
लेकिन इसके बाद पति को अपने जख्म में ज्यादा परेशानी होने लगी और उसने अपने दोस्त की सलाह पर हर्बल दवा ले ली।
लेकिन कुछ दिन बाद भी जब घाव ठीक न हुआ तो लोगों ने डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जहां पीड़ित की सर्जरी करवाई गई। और अस्पताल पहुंचने के बाद पूरा मामला सामने आया जिसके बाद पत्नी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
