फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Angered by boyfriend infidelity girlfriend commits suicide on Valentine Day in Damoh

दास्तां-ए-मोहब्बत: बेवफाई से खफा प्रेमिका ने वैलेंटाइन डे के दिन की आत्महत्या, प्रेमी की तय हो गई थी शादी

Tue, 14 Feb 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में प्रेमी की बेवफाई से खफा प्रेमिका ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। लेकिन प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई थी।

विज्ञापन
Angered by boyfriend infidelity girlfriend commits suicide on Valentine Day in Damoh
प्रेमिका ने वैलेंटाइन डे के दिन की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 फरवरी वैलेंटाइन डे का दिन प्रेमी-प्रेमिका के प्रेम के इजहार का दिन रहता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से अपने प्रेम का इजहार करते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खाता है। वहीं, दमोह में वैलेंटाइन डे के दिन ही एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेवफाई से खफा होकर फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


बता दें कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था, मां खेत पर गई थी और वापस आने पर जब बेटी को फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना देहात थाना क्षेत्र के लिधोरा गांव की है, यहां रहने वाली युवती शारदा गांव के ही अपने समाज के एक लड़के से प्रेम करती थी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, लेकिन इसी बीच प्रेमी की शादी कहीं दूसरी जगह पक्की हो गई और उसने अपनी प्रेमिका को कुछ नहीं बताया। सोमवार को प्रेमी की लगुन हो गई, जब इस बात की जानकारी प्रेमिका को लगी तो मंगलवार सुबह मां के खेत पर जाने के दौरान उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां जब खेत से वापस आई तो बेटी को फंदे पर झूलता देख अपने भाई को सूचित किया। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और बेटी को जिला अस्पताल लेकर आए। युवती के रिश्ते के भाई ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी बहन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की शादी दूसरी जगह पक्की होने के बाद बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed