फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amit Shah said Rahul Gandhi will not be able to see congress victorious in coming days

भोपाल में बोले अमित शाह- दूरबीन से भी नहीं दिखेगी राहुल गांधी को कांग्रेस की जीत

Fri, 04 May 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 04 May 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said Rahul Gandhi will not be able to see congress victorious in coming days
अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसी साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां भाजपा चौथी बार अपनी सरकार बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि राहुल अगर दूरबीन का भी इस्तेमाल करेंगे तो वह आने वाले दिनों में कांग्रेस को जीतता हुआ नहीं देख पाएंगे। मैं सोचता हूं कि कैसे राहुल जी इस तरह के सपने देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा में यह अटूट विश्वास और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम ही भाजपा की पूंजी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में भाजपा का अंगद की तरह पैर अडिग है, जिसे कोई उखाड़ नहीं सकता। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का नाम लिए बगैर शाह ने कहा कि कांग्रेस का कॉर्पोरेट समर्थक चेहरा है तो भाजपा की ओर से किसान। इन दोनों के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने आगे कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता में आई, उसके बाद से हुए सभी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को हर तरफ हार का सामना करना पड़ा है और कर्नाटक में 15 मई को जो नतीजे आएंगे, उसमें भी भाजपा को जीत मिलेगी।

मध्यप्रदेश के मु्खयमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि चौहान ने मध्य प्रदेश में अद्भुत विकास के कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे चल पड़ा है। कृषि विकास दर हो, किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था करनी हो या सड़कों का जाल बिछाना हो सभी क्षेत्रों में मध्य प्रदेश सरकार उत्तम कार्य कर रही है।


शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस समय मजाक उड़ाया था जब मैंने कार्यक्रम में अपने लिए आरक्षित सीट को लेकर मजाक किया था। अब मैं कहना चाहता हूं कि इस भाजपा सरकार को कांग्रेस आने वाले 50 सालों में भी हटा नहीं पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed