फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Shahdol-Rewa main road had to be closed twice within 10 hours due to elephants crossing the road.

शहडोल: हाथियों के कारण 10 घंटे में दो बार रोका ट्रैफिक, ब्यौहारी में 30 से ज्यादा हाथियों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 18 Oct 2026 01:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हाथियों की आवाजाही के कारण शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर करीब 10 घंटे के भीतर दो बार यातायात रोकना पड़ा। देवलोंद वन परिक्षेत्र के झिरिया-शहरगढ़ इलाके में पिछले तीन साल से अधिक समय से रह रहा करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड शनिवार शाम नादो की ओर गया और रविवार तड़के वापस लौटा।

विज्ञापन
The Shahdol-Rewa main road had to be closed twice within 10 hours due to elephants crossing the road.
निगरानी के लिए तैनात वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हाथियों की आवाजाही के कारण शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर दो बार यातायात रोकना पड़ा। देवलोंद वन परिक्षेत्र के झिरिया-शहरगढ़ इलाके में लंबे समय से रह रहे करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड शनिवार शाम नादो की ओर गया और रविवार तड़के वापस लौट आया। इस दौरान हाथियों को मुख्य मार्ग पार करना था, इसलिए वन विभाग की टीमों ने सुरक्षा के मद्देनजर करीब 10 घंटे के भीतर दो बार वाहनों की आवाजाही बंद कराई। हाथियों के सुरक्षित सड़क पार करने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया। उधर, ब्यौहारी के गोदावल वन परिक्षेत्र में बांधवगढ़ की ओर से आए 30 से अधिक हाथियों के नए झुंड ने भी वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस झुंड ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ दो झोपड़ियां भी तोड़ दी हैं।

विज्ञापन

तीन साल से अधिक समय से क्षेत्र में मौजूद है हाथियों का झुंड

जानकारी के अनुसार, देवलोंद के झिरिया-शहरगढ़ क्षेत्र में पिछले तीन साल से अधिक समय से करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड रह रहा है। शनिवार देर शाम यह झुंड नादो की ओर बढ़ा। रास्ते में हाथियों को शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पार करना था। उनकी आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम ने एहतियातन कुछ समय के लिए वाहनों को रोक दिया। इससे सड़क पर कई वाहन खड़े हो गए। हाथियों के सुरक्षित निकल जाने के बाद मार्ग पर यातायात दोबारा शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन


रविवार तड़के हाथियों का झुंड नादो से वापस झिरिया की ओर लौट आया। इस दौरान उन्हें एक बार फिर मुख्य मार्ग पार करना पड़ा। वन विभाग की टीम ने दोबारा सतर्कता बरतते हुए यातायात बंद कराया। झुंड में छोटे हाथी भी शामिल हैं, इसलिए उनकी आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है। करीब 10 घंटे के भीतर दो बार यातायात रोकने के बाद हाथियों के निकल जाने पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के साथ सड़क पार करता दिखा हाथी

रीवा से शहडोल आ रहे एक वाहन चालक ने बताया कि देवलोंद पार कर ब्यौहारी की ओर बढ़ते समय उसे जंगल के पास एक हाथी अपने बच्चे के साथ शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पार करता दिखाई दिया। उस समय मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद थी, जो हाथियों की आवाजाही पर नजर रख रही थी।

वन विभाग की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी

डिप्टी रेंजर शेषमणि शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम और रविवार सुबह हाथियों के सड़क पार करने के दौरान दो बार कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा था। हाथियों के निकलने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी गई। उन्होंने बताया कि वन विभाग की कई टीमें लगातार हाथियों के झुंड की निगरानी कर रही हैं। इसी क्षेत्र में हाल ही में करंट लगने से एक हाथी की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वन विभाग सतर्कता बरत रहा है।

ब्यौहारी में 30 से अधिक हाथियों का नया झुंड पहुंचा

उधर, ब्यौहारी के गोदावल वन परिक्षेत्र में बांधवगढ़ की ओर से आए 30 से अधिक हाथियों के नए झुंड ने भी चुनौती बढ़ा दी है। इस झुंड ने इलाके के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया और दो झोपड़ियां तोड़ दीं। हाथियों की इस आवाजाही से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीमें इस नए झुंड की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रही हैं। जिले के अलग-अलग वन क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए विभाग सतर्क है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed