{"_id":"599675974f1c1b60498b489a","slug":"amit-shah-reached-bhopal-on-three-days-madhya-pradesh-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे अमित शाह, 200 संतों के साथ करेंगे भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे अमित शाह, 200 संतों के साथ करेंगे भोज
amarujala.com: Presented by- हर्षित गौतम
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर शाह को रिसीव करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
अपने तीन दिवसीय दौरे पर यूं तो अमित शाह को गुरुवार को ही भोपाल जाना था, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट मिस हो जाने और चार्टर्ड प्लेन में खराबी आने की वजह से वो गुरुवार को रवाना नहीं हो सके। शाह आज नरोत्तम मिश्रा के यहां भोज में शामिल होंगे वहीं शनिवार को सीएम हाउस में भोज का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: गोवा के चर्च ने कहा- भाजपा का शासन नाजियों की तरह, इससे अच्छी भ्रष्टाचारी सरकार
विज्ञापन
इसमें 200 संतों के शामिल होने की संभावना है। शाह के इस तौरे के लिए पहले से कोई एजेंडा तय नहीं है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे पर संगठन और सरकार को कसौटी करने के लिए पहुंचा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक का एजेंडा गुप्त रखा गया है।
पढ़ें: मिशन 2019: अमित शाह ने रखा 350+ का टारगेट, बनाया ये चुनावी प्लान
राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस बैठक के लिए तैयारियों पूरे जोर-शोर से की गई हैं। इसके लिए जहां इंदौर से हलवाई बुलाए गए हैं। पहले दिन शाह पांच बैठकों में शामिल होंगे।
