फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amendment in PM's program! Now Modi can eat food in the garden, not at the house of tribal family

Narendra Modi: पीएम के कार्यक्रम में संशोधन!, अब आदिवासी परिवार के घर नहीं, बगीचे में भोजन कर सकते हैं मोदी

Mon, 19 Jun 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

शहडोल जिले में आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। पीएम के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन की खबर आ रही है। पहले पीएम मोदी का भोजन शहडोल जिले में आदिवासी परिवार के संभावित था, पर अब वे बगीचे में भोजन करेंगे। 

विज्ञापन
Amendment in PM's program! Now Modi can eat food in the garden, not at the house of tribal family
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को मप्र दौरे की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सीएम भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि पीएम के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन की खबर आ रही है। पहले पीएम मोदी का भोजन शहडोल जिले में आदिवासी परिवार के संभावित था, पर अब वे बगीचे में भोजन करेंगे। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आ सकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव कों देखते हुए शहडोल जिले में आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के लिए अब तक दो स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसमें आमसभा के लिए लालपुर हवाई अड्डा मैदान तथा एक अन्य कार्यक्रम के लिए बुढ़ार विकासखंड के ग्राम पकरिया का चयन किया गया है। पीएम के उक्त संभावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल लालपुर हवाई अड्डा मैदान के साथ-साथ ग्राम पकरिया में जोर-शोर से पिछले कुछ दिनों से प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी तक पीएम मोदी के शहडोल दौरे की तक किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार आश्वस्त है। 
विज्ञापन

 

Amendment in PM's program! Now Modi can eat food in the garden, not at the house of tribal family
शहडोल के ग्राम पकरिया के बगीचे में सफाई का काम जारी है। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी का लालपुर हवाई अड्डा मैदान में आमसभा के पूर्व बुढ़ार विकासखंड के ग्राम पकरिया के जल्दा टोला में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें अब तक यह बातें सामने आ रही थीं कि पीएम मोदी दोपहर का भोजन वहां किसी आदिवासी परिवार के घर पर करेंगे। इसके लिए दो तीन आदिवासी परिवार प्रशासन द्वारा चिन्हित भी किए गए थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार अब उक्त कार्यक्रम मे कुछ आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत अब प्रधानमंत्री मोदी दोपहर का भोजन किसी आदिवासी परिवार के घर में नहीं बल्कि वहीं गांव मे स्थित एक बागीचे मे करेंगे। इस बात की जानकारी ज़ब उस चिन्हित परिवारों तक पहुंची तो वे काफी मायूस हो गए। क्योंकि अब तक वह इसे अपना सौभाग्य मान रहे थे कि देश के प्रधानमंत्री के कदम उनके घर में पड़ेंगे। 

हालांकि उक्त सभी कार्यक्रमों को लेकर अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी अधिकारिक  तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन  संशोधित कार्यक्रम के तहत अब पकरिया गांव में जिस बगीचे में पीएम द्वारा भोजन किए जाने की जानकारी मिल रही है, वहां आज साफ सफाई कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed