फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amarnath Yatra 790 pilgrims will leave for Amarnath from Indore on Sunday

Amarnath Yatra: आपदा पर आस्था भारी, इंदौर से सीजन का सबसे बड़ा जत्था अमरनाथ के लिए आज होगा रवाना

Sun, 10 Jul 2022 08:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Jul 2022 08:18 AM IST
सार

कोरोना के कारण दो साल अमरनाथ यात्रा बंद थी। अब यात्रा शुरू हुई है तो लोगों में अमरनाथ जाने के लिए दोगुना उत्साह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 790 pilgrims will leave for Amarnath from Indore on Sunday
अमरनाथ यात्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता हैं लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। अमरनाथ के लिए इंदौर से रविवार को सीजन का सबसे बड़ा जत्था रवाना होगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओम जटाशंकर पारमार्थिक सेवा समिति के इस जत्थे में 790 यात्री शामिल होंगे। जत्थे के प्रमुख नरेंद्र शर्मा ने कहा पहले जत्थे में करीब 700 लोग जाने वाले थे, लेकिन अब यात्रियों की संख्या और बढ़ गई। जत्थे में 225 महिलाएं और 18 बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन


नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यात्रा के लिए हमने 500 लोगों का लक्ष्य रखा था लेकिन अब 790 यात्री हो गए। 90 यात्री तो आखिरी के 15 दिन में बढ़ गए। 48 लोगों को इनकार करना पड़ा। 15 दिन की यात्रा में जत्थे में शामिल श्रद्धालु अमरनाथ, वैष्णो देवी और बैजनाथ के दर्शन करेंगे। बता दें कि कोरोना के चलते दो साल से यात्रा बंद थी। ऐसे में इस बार शुरुआत हुई है तो लोगों में दोगुना उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed