{"_id":"659e36a8745029c82905df9c","slug":"along-with-cold-there-was-light-rain-at-some-places-in-chhindwara-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather News: घने कोहरे की आगोश में छिंदवाड़ा, कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश, ठंड से लोगों का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather News: घने कोहरे की आगोश में छिंदवाड़ा, कुछ जगहों पर हुई हल्की बारिश, ठंड से लोगों का हाल बेहाल
Wed, 10 Jan 2024 11:48 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:48 AM IST
सार
MP Weather News: छिंदवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज रिमझिम बारिश देखने को मिली, वहीं बारिश से पहले कोहरा भी छाया रहा। बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
घने कोहरे की आगोश में छिंदवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घने कोहरे और आसमान में बादलों के बीच छिंदवाड़ा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बुधवार सुबह छिंदवाड़ा शहर सहित आसपास के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है, वहीं लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों में और भी बारिश के आसार नजर आएंगे। गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है, मौसम के तेवर में आई नरमी के कारण किसानों को तो फायदा हो रहा है, लेकिन आम जनजीवन बारिश के बाद पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
न्यूनतम पारे में आई गिरावट लुढ़का
बता दें कि दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। रविवार के बाद सोमवार को भी रात के तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात पारा 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को दिन का पारा 26.4 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट से बढ़ सकती है ठंड
बीते तीन चार दिनों से बिगड़ा मौसम का मिजाज सुधर रहा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी दिन में धूप खिली, हालांकि शाम को एक बार फिर से बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम साफ होने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
छा सकते हैं हल्के बादल
बहरहाल आने वाले एक दो दिन में धूप के बीच हल्के बादल भी छा सकते है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत बदल सकती है।
