फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alirajpur: 13-Foot Python Found in House Garden, Residents Panic; Forest Team Rescues It

आलीराजपुर: घर के बाहर निकला 13 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर, हड़कंप का माहौल, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

Thu, 01 Oct 2026 10:59 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

घर के बाहर गार्डन में 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। करीब 25 किलो वजनी अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
Alirajpur: 13-Foot Python Found in House Garden, Residents Panic; Forest Team Rescues It
घर के गार्डन में निकला 13 फीट लंबा अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की जोबट तहसील के वार्ड क्रमांक 8 में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गायत्री शक्तिपीठ स्कूल के पास रहने वाले दीपक वर्मा के घर के बाहर गार्डन में करीब 13 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। करीब 25 किलो वजनी अजगर को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। रहवासियों के मुताबिक अजगर अचानक घर के बाहर रेंगता हुआ दिखाई दिया। उसकी लंबाई और आकार देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी धर्मेंद्र चौहान ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में लेने के बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: 92 दिन बाद खुले एमपी के जंगल, बाघों के दीदार को उमड़े पर्यटक; पहले ही हफ्ते फुल बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी वाले क्षेत्र में अजगर, जहरीला सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि लोगों के साथ-साथ वन्यजीव की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed