{"_id":"6d45bcbe-71b3-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"alert-in-bhopal-due-to-swine-flu-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर अलर्ट
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 08 Feb 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के चलते राजधानी सहित संभाग के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के इलाज के लिये पर्याप्त इंतजाम भी किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के साथ वातावरण में नमी बढ़ गई है इससे स्वाइन फ्लू का खतरा और बढ़ गया है। साथ ही दिल्ली ही में स्वाइन फ्लू से हुई मौत को देखते हुये इससे बचाव के तत्काल उपाय करने और आवश्यक हो गये हैं।
विज्ञापन
भोपाल के अस्पतालों में फ्लू से निपटने के लिये तैयारियां की जा रही हैं और अस्पतालों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं। इसके लिये हर अस्पताल में एक टीम बनाई गई है जो फ्लू के मरीज की देखभाल करेगी। साथ ही सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को फ्लू से पीड़ित मरीज आने पर उसकी सूचना तुरंत मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिये दवा की कमी न हो तो अस्पतालों में टेमी फ्लू का पर्याप्त स्टॉक रखने की हिदायात दी गई है। मरीज को सही इलाज मिल सके और अन्य मरीजों को भी फ्लू से बचाया जा सके इसके लिये आइसोलेटेड स्वाइन फ्लू वॉर्ड में संदिग्ध मरीज को रखने के निर्देश दिये हैं।
