फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alcoholic Husband-Wife Begging husband and wife created ruckus by drinking alcohol in Damoh

MP News: भीख मांगने वाले पति-पत्नी ने शराब पीकर मचाया कोहराम, सड़क पर बेसुध हालत में पड़े रहे

Sat, 25 Feb 2023 01:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 01:40 PM IST
सार

Alcoholic Husband-Wife: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भिखारी पति-पत्नी ने शराब पीकर खूब कोहराम मचाया। नशे में धुत पति-पत्नी बेसुध हालत में सड़क पर पड़े रहे।

विज्ञापन
Alcoholic Husband-Wife Begging husband and wife created ruckus by drinking alcohol in Damoh
शराब पीकर मचाया कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर की सड़कों पर उस समय हड़कंप के हालात बन गए, जब पति-पत्नी के द्वारा शराब के नशे में घंटाघर के समीप जमकर उत्पात मचाया गया। काफी देर सड़कों पर हड़कंप के हालत बने रहे।

विज्ञापन


बता दें कि पति-पत्नी ने इतनी अधिक शराब पी रखी थी कि हंगामा करने के बाद यह सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा। पति-पत्नी बेसुध पड़े थे, वहां के लोग अपनी दुकानें भी नहीं खोल सके। इनके ऊपर पानी डाला गया, कुछ समय के बाद जब इन्हें होश आया तो यह लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन


बताते चलें, पति-पत्नी भीख मांगते हैं और इसी तरह शराब पीकर आए दिन दमोह की सड़कों पर हंगामा करते हैं। शनिवार सुबह तकरीबन नौ बजे इन्होंने काफी अधिक शराब पी ली और उसके बाद घंटाघर से लेकर स्टेशन चौराहे वाले मार्ग पर लोगों से धक्का-मुक्की की। काफी देर हंगामा किया, जिससे लोग अपने आप को बचाते हुए भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed