{"_id":"623c4391caab003c623f5633","slug":"ajab-prem-ki-ghazab-kahani-28-year-old-bholu-s-innocent-love-67-year-old-woman-made-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में अजब प्रेम की गजब कहानी: 28 साल के भोलू का दिल आया 67 की रामकली पर; लिव-इन में रहने की नोटरी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में अजब प्रेम की गजब कहानी: 28 साल के भोलू का दिल आया 67 की रामकली पर; लिव-इन में रहने की नोटरी कराई
Thu, 24 Mar 2022 03:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 03:45 PM IST
सार
मुरैना जिले के कैलारस में रहने वाली एक 67 साल की महिला को 28 साल के युवक से प्यार हो गया। कपल लिव इन में रहना चाहता है इसके लिए दोनों ग्वालियर कोर्ट पहुंचे और नोटरी कराई।
विज्ञापन
MP में 28 साल के युवक को 67 साल की महिला से हुआ प्यार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्र महज एक नंबर है और सच्चे प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता। ये बातें आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ प्रेमी उम्र के बंधनों को पीछे छोड़ मोहब्बत की राह में आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वाक्या मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है। दरअसल मुरैना जिले की रहने वाली 67 साल की रामकली को 28 साल के युवक से प्यार हो गया है और दोनों अब लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। महिला और युवक दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन वे शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों ने लिव-इन रिलेशन को मान्यता देने के लिए ग्वालियर जिला कोर्ट में नोटरी पेश की है।
एडवोकेट दिलीप अवस्थी ने बताया है कि कपल मुरैना जिले के कैलारस का रहने वाला है। 67 साल की रामकली और 28 साल का भोलू एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ में रहना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं। लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान कोई विवाद ना हो, इसलिए दोनों ने नोटरी कराई है। कपल ग्वालियर के जिला न्यायालय में पहुंचे, जहां उन्होंने लिव इन रिलेशन रहने के लिए अपने दस्तावेज साथ में ले गए और वहां नोटरी कराई। उन दोनों ने बताया कि लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसके लिए दस्तावेजों के साथ नोटरी कराने के लिए आए हैं। वकील प्रदीप अवस्थी ने बताया कि ऐसे कपल विवादों से बचने के लिए लिव इन रिलेशन की नोटरी कराते हैं लेकिन कानूनी रूप में ऐसे दस्तावेज मान्य नहीं हैं।