फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ajab Prem ki Gajab Kahani: The woman of 32 fought in the panchayat for the lover of 16 years, the sarpanch gave the decree of marriage

Ajab Prem ki Gajab Kahani: 16 साल के प्रेमी के लिए पंचायत में लड़ी 32 की महिला, सरपंच ने सुनाया शादी का फरमान

Thu, 19 May 2022 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 06:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव के सरपंच ने 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमी की शादी  32 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ करा दी। परिजनों ने थाने में शिकायत की है। 

विज्ञापन
Ajab Prem ki Gajab Kahani: The woman of 32 fought in the panchayat for the lover of 16 years, the sarpanch gave the decree of marriage
सरपंच ने 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमी की शादी 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ करा दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। अजब प्रेम इसलिए कि 16 साल के लड़के और 32 साल की दो बार तलाकशुदा महिला एक-दूसरे से प्यार करते हैं। गजब कहानी इसलिए कि लड़के की शादी कहीं और तय होने पर महिला ने हंगामा कर दिया और पंचायत में पहुंच गई। सरपंच ने दोनों की राय लेकर शादी करवा दी। नाबालिग के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि बेटे का विवाह जबरन कराया गया है।
विज्ञापन


मामला सिंगरौली के खुटार गांव का है। यहां 16 साल के नाबालिग लड़के का गांव की ही 32 साल की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की दो बार शादी हो चुकी है और दोनों पतियों से तलाक ले लिया है। जब महिला को पता चला कि नाबालिग प्रेमी का विवाह उसके घरवालों ने कहीं और तय कर दिया है। शादी 15 मई 2022 को होनी है तो वो सीधे लड़के के घर जा धमकी और हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि बात पंचायत तक पहुंच गई। सरपंच ने सभी के सामने नाबालिग और उसकी प्रेमिका से उनकी मर्जी पूछी। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद नाबालिग ने 8 मई 2022 को महिला की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। वहीं पंचों ने भी इस शादी को लेकर अपनी रजामंदी दे दी। दोनों एक ही जाति के हैं। महिला गर्भवती है। नाबालिग से यह महिला की तीसरी शादी है।
विज्ञापन


लड़के के घरवाले इस शादी के खिलाफ हैं और उन्होंने सरपंच पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। बुधवार को परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। परिजन एसपी कार्यालय भी गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि नाबालिग के पिता ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed